Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को किया समन

मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में मामले दर्ज हुए हैं।

03:13 PM Jun 07, 2022 IST | Desk Team

मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में मामले दर्ज हुए हैं।

पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिपण्णी मामले में बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। मुंब्रा पुलिस ने नूपुर शर्मा को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए 22 जून को पेश होने को कहा है। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंब्रा, ठाणे और पाइधोनी में मामले दर्ज हुए हैं।
Advertisement
एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा की टिप्पणी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा पुलिस ने उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारी ने बताया कि तदनुसार, मुंब्रा पुलिस ने शर्मा को 22 जून को जांच अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है।
नूपुर शर्मा ने पिछले दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर बयान दिया था। इसे लेकर काफी विवाद मचा हुआ है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन, इंडोनेशिया और ईरान सहित कई मुस्लिम देशों के साथ-साथ इस्लामी सहयोग संगठन ने आधिकारिक तौर पर टिप्पणी का प्रतिवाद किया है और कुछ देशों ने माफी की मांग की है।
दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा को दी सुरक्षा 
नूपुर शर्मा को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसे लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता ने 27 मई को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
Advertisement
Next Article