Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Nursery Admission 2024-25: Delhi स्कूलों ने इन मानदंडों को बनाया Admission का आधार, किसमें होने चाहिए कितने अंक

09:04 AM Nov 23, 2023 IST | Pratibha

Delhi NCR Nursery Admission 24-25: नर्सरी, केजी और पहली क्लास की एडमिशन की प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से शुरू हो जाएगी। हालांकि बहुत से प्रतिबंधित मानदंडों को एडमिशन का आधार बनाया गया है।

Advertisement

आपको बता दें नर्सरी, केजी और पहली क्लास की एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू होने वाली है। वहीं बहुत से स्कूलों में एडमिशन के लिए कई मानकों को तैयार किया है। इनमें शाकाहारी होने से लेकर ट्रांसफेरबल जॉब, स्कूल परिवहन और माता-पिता उपलब्धि सहित कई मानदंडों को तय किया गया है। इसके लिए स्कूल ने अंक भी निर्धारित किए हैं।

Delhi NCR Nursery Admission 24-25: मध्य दिल्ली की स्कूलों में इन मानदंड की सूची में शाकाहारी को शामिल किया है। जिसमें उन्होंने 10 अंक दिए हैं। वहीं राजपुर रोड स्थित एक स्कूल ने माता-पिता की सरकारी अथवा ट्रांसफेरबल जॉब होने पर 10 अंक दिए हैं। हौजखास स्थित एक स्कूल ने स्कूल परिवहन पर 5 अंक और सूर्य निकेतन स्थित एक स्कूल ने परिवहन पर 15 अंक दिए हैं। करावल नगर स्थित एक स्कूल ने स्कूल मैनेजमेंट पर 5 और 10 अंक दिए हैं।

दिल्ली के एक नामी स्कूल में बच्चों के माता पिता की उपलब्धि को भी दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया है। उत्तर-पूर्वी एक स्कूल ने ट्रांसफर होने के मामले में 10 अंक देगा। स्कूल कुल सीटों को सामान्य श्रेणी, आर्थिक पिछड़ा वर्ग श्रेणी और मैनेजमेंट श्रेणी में बांट रहे हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 50 मानदंडों की सूची पेश की है। जिनको स्कूल मानदंड में शमिल नहीं कर सकते।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article