GST Collection : GST कलेक्शन ने भरी सरकार की जेब, 1.50 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
अक्टूबर, 2022 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
04:09 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team   
GST Collection : सरकार की ओर से अक्टूबर 2022 महीने के माल और सेवा कर (GST) कलेक्शन के आंकड़े जारी हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर, 2022 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। अक्टूबर में 16.6 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन है। 
  Advertisement  
  
 2022, अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद ये दूसरा महीना है, जब Indirect Tax का कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है।
October जीएसटी कलेक्शन 
वित्त मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार अक्टूबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन 1,51,718 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सेंट्रल जीएसटी (CGST) 26,039 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) 33,396 करोड़ रुपये, कंसोलिडेटेड जीएसटी (IGST) 81,778 करोड़ रुपये और जीएसटी सेस 10,505 करोड़ रुपये रहा।
8 महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा GST Collection 
जीएसटी Collection लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं। बीते साल यानी अक्टूबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1,30,127 करोड़ रुपये था। वहीं, सितंबर 2022 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,47,686 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।
LPG Price Update : कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, जानें अपने शहर के नए रेट
  Advertisement