Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में छठ पर्व के मौके पर 27 अक्टूबर को रहेगा सरकारी अवकाश: सीएम रेखा गुप्ता

12:59 AM Oct 25, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि छठ पर्व के अवसर पर सोमवार यानी 27 अक्टूबर को सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि इस पर्व पर सोमवार को इसलिए अवकाश किया जा रहा है क्योंकि चार दिन के इस पर्व के तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर अस्तगामी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन सुबह से ही तैयारी शुरू हो जाती है और पूरा परिवार कोई न कोई कार्य को पूरा करने में लगा रहता है।

27 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश घोषित

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छठ पर्व प्रकृति को समर्पित पर्व है, जिसमें सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा होती है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति, जल और सूर्य की उपासना के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

छठ घाटों पर सुविधाओं का विशेष इंतजाम

उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक आस्था और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का उत्सव है, जिसमें परिवार, समाज और समुदाय एक साथ जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की है, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजन कर सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को और सुदृढ़ बनाएगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article