For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ओडिशाः 50 यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से फिसली, हादसे में 5 लोगों की हुई मौत, 38 गंभीर रूप से घायल

12:54 AM Apr 16, 2024 IST | Shivam Kumar Jha
ओडिशाः 50 यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से फिसली  हादसे में 5 लोगों की हुई मौत  38 गंभीर रूप से घायल

इस वक्त की बड़ी खबर ओडिशा से आ रही है। ओडिशा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई है। ये बस जो कटक से दीघा जा रही थी जब वो जाजपुर के पास बस NH-16 पर एक फ्लाईओव फ्लाईओवर से फिसल गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमे 5 लोगों ने अपनी जान गवां दी है और 38 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये बस जाजपुर के पास बस NH-16 पर एक फ्लाईओवर से गिर गई।

हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों के साथ साथ धर्मशाला पुलिसकर्मी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रही है।हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए धर्मशाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी के मुताबिक घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

वहां स्थित लोगों ने कहा कि जब ये हादसा हुआ तब हम पास में स्थित बस स्टैंड पर थे। हमने देखा कि बस चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था और बस को बेतरतीब ढंग से चला रहा था। इस बात के बाद आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर ने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि हम नहीं जानते कि कितने लोग मारे गए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×