For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Odisha Bus Overturned : ओडिशा में फिरिंगिया के पास पलटी बस, दो की मौत नौ लोग घायल

03:56 AM May 29, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Odisha Bus Overturned: खबर ओडिशा के कंधमाल जिले से आ रही है, जहां मंगलवार को एक यात्री बस के पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना फिरिंगिया के पास हुई है।

Advertisement

ओड़िसा में एक भयानक दुर्घटना हो गई है। दरसल, 'सालुंकी' बस आज मुनिगुडा से फुलबनी जा रही थी, जो कि फिरिंगिया के पास अचानक पलट गयी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल मरीजों को फूलबनी के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूलबनी के एसडीएम चित्तरंजन महंत ने जानकारी दी है कि इस बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में लगभग 50 यात्री थे। फिरिंगिया में एक मोड़ पर बस पलट जाने से ये दुर्घटना हुई है।

वहीं इस घटना को लेकर कंधमाल के कलेक्टर और डीएम आशीष ईश्वर पाटिल कहते हैं, "हम मृतक के इलाज और मदद के लिए हर कदम उठा रहे हैं"।

Advertisement
Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×