टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Odisha bypoll: भाजपा ने पद्मपुर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार किया घोषित, जानें किसे मिला मौका

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को पद्मपुर उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।

05:44 PM Nov 12, 2022 IST | Desk Team

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को पद्मपुर उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया।

ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को पद्मपुर उपचुनाव के लिए प्रदीप पुरोहित को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया। पुरोहित बीजेपी की ओडिशा इकाई के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष हैं।इस सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा।अब तक सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
पुरोहित ने 2014 में पद्मपुर सीट पर दर्ज की थी जीत
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पद्मपुर से पुरोहित की उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा की, जहां से वह 2019 में बीजद के बिजय रंजन सिंह बरिहा से चुनाव हार गए थे। पुरोहित ने 2014 में पद्मपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। तीन अक्टूबर को बरिहा के निधन के चलते यह सीट रिक्त हुई थी। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्रा ने कहा कि पुरोहित 14 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Next Article