ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तोक्यो से लौटे राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को बुधवार को यहां नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
02:36 PM Aug 11, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के हॉकी खिलाड़ियों को बुधवार को यहां नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Advertisement
तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास में से प्रत्येक को 2.5 करोड़ रुपये दिये गये। पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली महिला टीम की सदस्यों दीप ग्रेस एक्का और नमिता टोप्पो को 50-50 लाख रुपये दिये गये।
Advertisement
पटनायक ने यहां कलिंगा स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान लाकड़ा और रोहिदास को राज्य पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने दोनों टीमों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखने के लिये कहा।
Advertisement
लाकड़ा ने मुख्यमंत्री को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की जिस पर टीम के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर थे। एक्का ने भी महिला टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी मुख्यमंत्री को भेंट की। भारतीय पुरुष टीम ने तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराया लेकिन महिला टीम ग्रेट ब्रिटेन से कांस्य पदक का मैच हार गयी थी।

Join Channel