Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कांस्य पदक जीतने पर पुरुष हॉकी टीम को दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्यों से बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की और जापान की राजधानी तोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलो में 41 साल बाद मेडल हासिल करने पर उन्हें बधाई दी।

06:26 PM Aug 05, 2021 IST | Ujjwal Jain

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “ भारतीय पुरुष हॉकी टीम को उस जबर्दस्त जीत के लिए बधाई जिसने हमें 41 साल के इंतजार के बाद ओलंपिक में एक मेडल दिलाया। यह तोक्यो 2020 में ऐतिहासिक जीत है और खिलाड़ियों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।” 
भारत ने तोक्यो ओलंपिक में बृहस्पतिवार को कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। पटनायक ने टीम के सदस्यों के साथ वीडियो संवाद के दौरान कहा, “ बहुत बहुत बधाई… पूरे देश के साथ-साथ ओडिशा उत्साहित है। हम सब आपके साथ हैं और आप सबको शुभकामनाएं।” भारतीय टीम में शामिल बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहित दास ओडिशा से हैं। 
ओडिशा सरकार ने पुरुष, महिला और जूनियर राष्ट्रीय टीमों को पांच साल के लिए प्रायोजित करने के लिए हॉकी इंडिया के साथ 2018 में एक समझौते किया था। ओडिशा ओलंपिक संघ दो ओडिया हॉकी खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के प्रदर्शन से अभिभूत है और एक बयान में उन्हें एक-एक लाख रुपये देने का ऐलान किया है। 
Advertisement
Next Article