Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Odisha CM Swearing-in Ceremony : Mohan Majhi होंगे Odisha के नए CM,आज होगा शपथ ग्रहण, नवीन पटनायक को मिला न्योता

04:18 AM Jun 12, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Odisha CM Oath Ceremony: मोहन चरण माझी ओडिशा के बीजेपी सरकार का नेतृत्व करेंगे। वे राज्य में बीजेपी के एक आदिवासी नेता हैं, जो अब मुख्यमंत्री के रूप में आज यानी बुधवार को शपथ लेंगे। वे 15वें मुख्यमंत्री चुने गए हैं। ओडिशा में मुख्यमंत्री शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी अलाकमान के नेता मौजूद रहेंगे।

राज्य में भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री आज यानी12 जून को यहां शपथ ग्रहण समारोह के लिए ओडिशा पहुंचेंगे। इसके लिए जनता मैदान तय किया गया है। शाम 5 बजे भुवनेश्वर स्थित जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है। कहा जा रहा है कि समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक भी शामिल हो सकते हैं। भाजपा ने समारोह से पहले उनके रोड शो का भी प्रस्ताव दिया है।

सीएम के नाम पर लगी मुहर
ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री के चयन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। दोनों केंद्रीय मंत्री सीएम के चयन के लिए ओडिशा पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ओडिशा में विधायक दल की बैठक बुलाई, इस बैठक में सीएम के नाम पर मुहर लगी है। रक्षा मंत्री ने बताया कि मोहन माझी के नाम पर मुहर लगी।

कौन है मोहन माझी ?
मोहन माझी ने सरपंच ( 1997-2000) के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। वह पहली बार 2000 में क्योंझर से राज्य विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे। वह चार बार के विधायक हैं और लगातार क्योंझर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वह इस साल क्योंझर सीट पर बीजेडी के उम्मीदवार के खिलाफ 11,577 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।

वहीं, ओडिशा में बीजेपी ने बीजू जनता दल को हराकर नवीन पटनायक के 24 साल के शासन को खत्म कर दिया। इसने 147 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 78 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेडी 51 सीटों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस पार्टी ने 14 सीटें जीतीं। नवीन पटनायक ने मार्च 2000 में मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इसके बाद से उन्होंने सभी पांच विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की और मुख्यमंत्री बने।

Advertisement
Advertisement
Next Article