W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Odisha: जादू टोने के शक में बाप-बेटे की हत्या, 12 लोग हिरासत में

जादू टोने के शक में ओडिशा में बाप-बेटे पर हमला, 3 की मौत

07:07 AM Mar 19, 2025 IST | Himanshu Negi

जादू टोने के शक में ओडिशा में बाप-बेटे पर हमला, 3 की मौत

odisha  जादू टोने के शक में बाप बेटे की हत्या  12 लोग हिरासत में
Advertisement

ओडिशा के इलाके में जादू-टोने में तीन लोगों की हत्या की सनसनी खबस सामने आ रही है। जहां ओडिशा के गंजाम जिले के धारकोट ब्लॉक में थाने के अधिकार में आने वाले खलिपिल्ली गांव में बाप-बेटे की मौत हो गयी है और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को धारकोट अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटना के बाद पुरे गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

मध्य प्रदेश: अलीराजपुर में नाबालिग से दरिंदगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि तीन साल पहले गांव के लोगों ने चार परिवारों को जादू-टोने के संदेह में पकड़ा और उनके साथ मारपीट करके गांव से भी निकाल दिया था। घटना के छह महीने बाद दोनों परिवारों ने पुलिस की सहायता से गांव वालों को समझाने की कोशिश की थी और वह गांव में लौट गए थे। इसके बाद से ही गांव के उच्च और निचले स्तर के लोगों में नोकझोंक रहने लगी, जिसका नतीजा मंगलवार की रात को देखने को मिला।

क्या हुआ रविवार की रात को ?

रविवार को खदाल बहरा के साथ बहस हुई और गांव में गाली-गलौच शुरू हो गयी थी। जिसके बाद गांव के लोगों ने उसके बेटे रत्नाकर बहरा पर तलवार से हमला कर दिया। साथ ही 4 लोगो पर भी तलवार से हमला किया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जिसमें से एक की मौत हो गई। वही दूसरी ओर गांव में बाप-बेटे की मौक पर ही मौत हो गयी, जिसके बाद पुलिस ने पुरे गांव में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×