ओडिशा सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।
07:52 PM Dec 30, 2022 IST | Desk Team
ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यह वृद्धि एक जुलाई 2022 से लागू होगी।नवीनतम संशोधन के बाद अब डीए और डीआर मूल वेतन का 38 प्रतिशत हो गया है। इस साल डीए में यह दूसरी बढ़ोतरी है।राज्य सरकार ने सितंबर में अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की थी।
Advertisement
Advertisement