Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विधानसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी संभालेंगे Odisha के पूर्व मुख्यमंत्री Naveen Patnaik

08:06 PM Jun 19, 2024 IST | Shubham Kumar
Naveen Patnaik: पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ( Naveen Patnaik ) ने बुधवार को कहा कि वह ओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष का दायित्व निर्वहन करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि यह निर्णय बीजद विधायक दल की बैठक में लिया गया।
Advertisement

Highlights:

उन्होंने कहा, “हमने बीजद के विधायकों की बैठक की। मैंने उन्हें बधाई दी और धन्यवाद दिया। उन्होंने मुझे विपक्ष का नेता और बीजद विधायक दल का नेता चुना है।” वरिष्ठ विधायक प्रसन्ना आचार्य को विपक्ष का उपनेता नियुक्त किया गया, जबकि पूर्व अध्यक्ष प्रमिला मलिक सदन में विपक्ष की मुख्य सचेतक होंगी।
पटनायक ( Naveen Patnaik ) ने प्रताप केशरी देब को विधानसभा में विपक्ष का उप मुख्य सचेतक नियुक्त किया।

बता दें कि राज्य में 24 साल तक शासन करने वाली बीजू जनता दल (बीजद) हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा के हाथों सत्ता खो बैठी।

पूर्व मंत्री सुरमा पाढ़ ने राज्य विधानसभा की अगली स्पीकर होंगी।

इससे पहले सुश्री पाढ़ ने यहां आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में उनका नाम नामित किये जाने के बाद आज अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उपमुख्यमंत्री के वी सिंह देव और प्रवती परिदा के अलावा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ सुरमा पाढ़ ने ओडिशा विधानसभा सचिव दशरथी सत्पथी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन पत्र में श्री माझी और संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग प्रस्तावक थे।

गृह विज्ञान में स्नातकोत्तर और विधि स्नातक सुश्री पाढ़ 1988 में भाजपा में शामिल हुईं और 1998 से 2000 तक प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। इसके बाद वह 2002 में दो साल के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त की गयी। वह पहली बार 2004 के चुनावों में राणापुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुई और इसी वर्ष 18 मई से 09 मार्च- 2009 तक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में सहकारिता राज्य मंत्री रहीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article