W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

ओडिशा को डबल इंजन सरकार की जरूरत: राजनाथ सिंह

04:04 PM Feb 22, 2024 IST | Yogita Tyagi
ओडिशा को डबल इंजन सरकार की जरूरत  राजनाथ सिंह
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के बाकी हिस्सों के साथ तेज गति से विकास के लिए ओडिशा में भी डबल इंजन सरकार बननी चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां बेरहामपुर शहर के पास अंबपुआ में एक जनसभा के संबोधित करते हुए यह बात कही। इसमें बेरहामपुर, अस्का, भुवनेश्वर, कंधमाल और पुरी जैसे पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रक्षा मंत्री ने कहा, इस बार ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

  • तेजी से विकास के लिए ओडिशा में भी डबल इंजन सरकार बननी चाहिए- रक्षा मंत्री
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा के संबोधित किया
  • ओडिशा में BJP को सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती- रक्षा मंत्री

भाजपा कार्यकर्ताओं से की ये अपील

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी कदमों के बारे में जानकारी दें। राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ओडिशा में डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, हम न केवल लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, बल्कि भाजपा विधानसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। ओडिशा में विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होने हैं।

PM मोदी का ओडिशा पर विशेष ध्यान- राजनाथ सिंह

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओडिशा पर विशेष ध्यान है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने 10 वर्षों में राज्य को केवल तीन लाख करोड़ रुपये दिये थे, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद राज्य को 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×