W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पति या हैवान! बीच सड़क पर पत्नी को किया अर्धनग्न फिर गैर मर्दों से..; टीचिंग लाइन से जुड़े हैं दोनों

03:31 PM Sep 11, 2025 IST | Shivangi Shandilya
पति या हैवान  बीच सड़क पर पत्नी को किया अर्धनग्न फिर गैर मर्दों से    टीचिंग लाइन से जुड़े हैं दोनों
Odisha News
Advertisement

Odisha News: देश-दुनिया से अपराध से जुड़ी कई खबरें आती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओडिशा का पुरी धार्मिक नगरी और नाथ नगरी के रूप में तब चर्चा का विषय बन गया जब एक प्रोफेसर पति ने अपनी शिक्षिका पत्नी के साथ बदसलूकी की। जी हां, आपने सही सुना। पढ़े-लिखे दंपत्ति होने के बावजूद उन्होंने ऐसा अपराध किया जो अब लोगों के बीच सुर्खियों में है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Husband Wife News: पति-पत्नी की हाई-लेवल लड़ाई

Husband Wife News
Husband Wife News

बता दें कि पुरी में एक लेक्चरर पति ने अपनी पत्नी के साथ जो किया है, वह काफी चर्चा में हैं। आरोपी पति ने अपनी पत्नी के पहले तो कपड़े फाड़े फिर उसे बीच सड़क पर घुमाया पति का फिर भी मन नहीं भरा तो उसने पत्नी की मांग में गैर मर्दों से सिंदूर भरवा दिया। लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इसे जानने के लिए नीचे लिखे आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Odisha Teacher Case: शक ने खत्म कर दिया पति-पत्नी का रिश्ता

Odisha Teacher Case
Odisha Teacher Case

बताते चले कि पुरी में 37 साल की एक महिला टीचर अपने पति से पिछले 43 सालों से अलग रह रही थी। आरोपी पति पेशे से लेक्चरर है। महिला अपने नाबालिग बेटे के साथ रह रही थी। लेकिन महिला के पति को अपनी पत्नी पर गैर मर्दों संग संबंध का शक था, जिसे वह अक्सर नाजायज संबंध बताया करता था। मंगलवार को रात में महिला का पति अपने कुछ दोस्तों के साथ पत्नी के घर में घुस गए। इस दौरान महिला के घर में एक गैर मर्द मौजूद था, जिसपर उसके पति और दोस्तों ने हमला किया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला और गैर युवक के कपड़े फाड़ दिए, उन्हें अर्धनग्न कर दिया।

Odisha News: पत्नी के साथ हैवानियत

इतना ही नहीं आरोपी पति और उसके दोस्तों ने महिला और युवक को घर के बाहर ले गए। इस दौरान पति अपनी पत्नी का बाल पकड़ कर नीचे जमीन पर घसीटने लगा। इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने महिला को उस आदमी से माला पहनाई। जबरन महिला के मांग ने उस आदमी से सिंदूर भरवाया और पूरे मोहल्ले में घुमाया। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Odisha News: वीडियो वायरल, पुलिस ने दी सफाई

Odisha Teacher Case
Odisha Teacher Case

वहीं बता दें कि आरोपी पति और उसके दोस्त पुलिस की पकड़ में है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी। पुलिस ने आगे बताया कि महिला के पति को शक था कि उसकी बीबी का गैर मर्दों से संबंध है, इसपर उसने इतना बड़ा कदम उठाया। इस घटना के दौरान महिला का बेटा मौके पर मौजूद था।

ये भी पढ़ें: बर्बाद हो रहा नेपाल! जेल तोड़कर भागे 15000 कैदी, सेना की फायरिंग में 2 की मौत

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×