Odisha News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के लोगों को नुआखाई की बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के लोगों को नुआखाई की बधाई दी।नुआखाई फसल से जुड़ा त्योहार है, जिसमें लोग खेतों में उगी पहली फसल देवी को अर्पित करते हैं।
11:37 AM Sep 01, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के लोगों को नुआखाई की बधाई दी।नुआखाई फसल से जुड़ा त्योहार है, जिसमें लोग खेतों में उगी पहली फसल देवी को अर्पित करते हैं। यह त्योहार मुख्यतौर पर संबलपुर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, बोलांगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, डोगरह और सुन्दरगढ़ में मनाया जाता है।
Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘ नुआखाई जुहार। नुआखाई के अवसर पर, ओडिशा के भाइयों और बहनों, खासकर पश्चिमी ओडिशा के लोगों को बधाई। मेरी यही कामना है कि प्रेम, भक्ति और सद्भाव का यह अनूठा पर्व सभी के लिए सुख, शांति तथा समृद्धि लेकर आए।’’
Advertisement
Advertisement