For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Odisha Oath Ceremony: भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नवीन पटनायक को किया आमंत्रित

09:17 PM Jun 11, 2024 IST | Pannelal Gupta
odisha oath ceremony  भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए नवीन पटनायक को किया आमंत्रित
Odisha Oath Ceremony: ओडिशा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवीन पटनायक से मुलाकात की। उन्होंने उन्हें बुधवार को होने वाले ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया।

Highlights

  • Odisha Oath Ceremony के लिए नवीन पटनायक को मिला न्योता
  • नये मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद लेंगे शपथ
  • पीएम मोदी भी शपथ समारोह में रहेंगे मौजूद
  • कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अन्य विपक्षी नेता रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद लेंगे शपथ

ओडिशा में नये मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद बुधवार को जनता मैदान में एक भव्य समारोह(Odisha Oath Ceremony) में शपथ लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत कुमार पांडा, सुरेश पुजारी, समीर मोहंती और नित्यानंद गोंड के साथ मनमोहन समल बीजू जनता दल सुप्रीमो को निमंत्रण देने नवीन पटनायक के घर गए।

Odisha Oath Ceremony में पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

मनमोहन समल ने कहा, हम यहां नवीन पटनायक को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण देने आए हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और हमें आश्वासन दिया है कि वह इस समारोह में शामिल होंगे। हालांकि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर नवीन पटनायक के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है।

Public image of Narendra Modi - Wikipedia

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ अन्य विपक्षी नेता रहेंगे मौजूद

मनमोहन समल ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष और विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। प्रदेश भाजपा की एक विशेष टीम मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भगवान जगन्नाथ को आमंत्रित करने पुरी के जगन्नाथ मंदिर भी गई थी। बता दें कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में 147 सीटों में से 78 सीटें जीतने के बाद भाजपा बुधवार को पहली बार ओडिशा में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।

congress president mallikarjun kharge video bjp amit malviya telangana election - India Hindi News - चुप हो जाओ नहीं तो गेट आउट, भरी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खोया ...

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×