Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Odisha Police: आज जारी होगा ओडिशा पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, चेक कर लें अपडेट

Odisha Police Admit Card 2024 : ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदक इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) की शुरुआत 07 दिसंबर से की जाएगी।

05:02 AM Dec 02, 2024 IST | Ranjan Kumar

Odisha Police Admit Card 2024 : ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आवेदक इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) की शुरुआत 07 दिसंबर से की जाएगी।

Odisha Police Admit Card Released : ओडिशा में पुलिस कांस्टेबल के 2080 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थियों के चयन के लिए परीक्षा 07 दिसंबर से आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होंगे। आवेदक संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान की वेबसाइट odishapolice.gov.in है। साथ ही एडमिट कार्ड जारी होते इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर e-Admit card for the post of Constables / Sepoys का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा। अब मांगी गई डिटेल भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा। यहां से आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

मॉक टेस्ट भी कराएगा विभाग

परीक्षा की तैयारी के लिए ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा मॉक टेस्ट का लिंक कल उपलब्ध करवाया जाएगा। अभ्यर्थी कल से इस लिंक का उपयोग कर मॉक टेस्ट दे सकेंगे। अपनी परीक्षा तैयारियों को और पुख्ता कर सकेंगे।

परीक्षा का पैटर्न समझें

परीक्षा में वहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए 120 मिनट यानी दो घंटे का समय मिलेगा। हर सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा। निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ऐसे में हर गलत जवाब पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। प्रश्न-पत्र में सवाल उड़िया लैंग्वेज, इंग्लिश लैंग्वेज, अर्थमेटिक, जनरल नॉलेज, सिचुएशन अवेयरनेस, लॉजिकल रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज विषयों स पूछे जाएंगे। प्रश्नों का लेवल 10वीं कक्षा का रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article