Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बहुमूल्य धातुओं की चमक बढ़ी

NULL

12:57 PM Dec 25, 2017 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली: गत सप्ताह प्रमुख विदेशी मुद्राओं में रुपए की तुलना में नरमी से सोने-चांदी के घटे भाव पर आयातकों की लिवाली से विदेशों में सप्ताहांत में चमक रही। विदेशी समर्थन पाकर यहां भी दोनों कीमती धातुओं में बढ़त रही। विदेशों में सोना 19 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 30 सेंट प्रति औंस बढ़ गयी। यहां भी सोना 300 रुपए प्रति दसग्राम तथा चांदी 560 रुपए प्रति किलो तेज हो गयी। आलोच्य सप्ताह विदेशी मुद्राओं में रुपए की अपेक्षा नरमी से आयातकों की लिवाली बढ़ने से दोनों बहुमूल्य धातुएं विदेशों में तेज सुनी गयी।

वहां सोना 1255 से बढ़कर 1274 डॉलर प्रति औंस हुआ। यहां भी स्वर्ण आभूषण मांग से सोना किलोबार 29400 से बढक़र 29700 व स्टैण्डर्ड के भाव 29550 से बढ़ते हुए 29850 रुपए प्रति दसग्राम हो गये। आभूषण 22 कैरेट 27500 से बढक़र 27850 रुपए प्रति दसग्राम एवं गिन्नी 24400 से चमककर 24500 रुपए प्रति आठग्राम हो गयी।

इसी तरह चांदी भी विदेशों में 1605 से बढ़ते हुए सप्ताहांत में 1635 सेंट प्रति औंस होने तथा यहां औद्योगिक मांग में सुधार से हाजिर भाव 38100 से बढक़र 38660 रुपए प्रति किलो हो गये। दोनों धातुओं की आपूर्ति में भी यहां गिरावट की खबर थी। चांदी साप्ताहिक वायदा 37205 से बढक़र उक्त अवधि में 37954 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्का 705/715 रुपए पर पांच रुपए बढ़त में सुना गया।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article