For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केले के पेड़ पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें, गुरुवार को भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

06:39 AM Nov 18, 2024 IST | Aastha Paswan
केले के पेड़ पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें  गुरुवार को भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है।

आइए जानते हैं कि गुरुवार को केले पर क्या चढ़ाना चाहिए?

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, नारायण की कृपा बनी रहती है।

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते समय कई चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते हुए जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। इससे सोया हुआ भाग्य जाग सकता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

केले के पेड़ की पूजा करते समय चने की दाल अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं। जागरण

केले के पेड़ पर चने की दाल के साथ गुड़ चढ़ाना शुभ होता है। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

केले के पेड़ पर इन चीजों को चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके अलावा, व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होने लगती है।

केले के पेड़ पर चने की दाल और गुड़ चढ़ाने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×