For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें

07:40 AM Nov 14, 2024 IST | Aastha Paswan
कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना बेहद शुभ होता है।

आइए जानते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को क्या चढ़ाना चाहिए?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कई चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

कौड़ी अर्पित करें मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है। इसे कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा करते समय अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ का योग बनता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी के सामने कमल गट्टे के बीज को आर्पित करना चाहिए। इसके अलावा, कमल गट्टे की माला से जप करें।

कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना बेहद शुभ होता है। इससे साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय खीर का भोग लगाना शुभ होता है। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति भी बेहतर होती है और मानसिक शांति मिलती है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×