ये चीजें बुधवार के दिन गणेश जी को जरुर चढ़ाएं,होगी धन संबंधी सभी परेशानियां ख़त्म
वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा के लिए होता है। लेकिन बुधवार के दिन खासतौर पर भगवान गणेश जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है।
06:26 AM Dec 04, 2019 IST | Desk Team
वैसे तो सप्ताह का हर एक दिन भगवान की पूजा के लिए होता है। लेकिन बुधवार के दिन खासतौर पर भगवान गणेश जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है इससे शुभ कार्य में आ रही सारी परेशानियों का अंत होता है।
Advertisement
वैसे आपने भी गणपत्ति बप्पा को प्रसन्न करने के लिए कई सारे तरह-तरह के उपाय किए होंगे,लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वालें हैं जिसे भगवान गणेश जी पर चढ़ाने से सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें…
गणेश जी को करें ये चीजें अर्पित…
बुधवार के दिन भगवान गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें। ऐसा इसलिए क्योंकि बप्पा को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियों का निवारण होता है और आपके रूके हुए काम पूर्ण होते हैं।
बुधवार के दिन भगवान गणेशजी के मंदिर जाकर दर्शन करें। इससे आपको बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही भगवान गणेश जी को बुधवार के दिन हरी दूर्वा चढ़ाएं।
मनोकामना पूर्ति के लिए 7 बुधवार गणेश मंदिर जाकर गणेश जी को गुड़ का भोग लगाए। साथ ही मेहनत का पूर्ण फल हासिल करने और सभी बाधाएं दूर करने के लिए बुधवार के दिन गणेश रुद्राक्ष पहने इससे आपको लाभ मिलेगा।
Advertisement