ये जनाब फोन पर बतियाते हुए कर रहे थे 'कोरोना' जांच, अब फूटा जनता का गुस्सा
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक देश में कोरोना के 285 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
05:15 PM Mar 21, 2020 IST | Desk Team
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर काफी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक देश में कोरोना के 285 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते गुरुवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने और लॉकडाउन होने की अपील भी करी है।
इतना ही नहीं इस खौफनाक वायरस के चलते एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन आदि सभी जगहों पर लोगों की अच्छे से जांच भी की जा रही है। हाल ही में एक ऐसी ही जांच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अधिकारी बड़ी लापरवाही से यात्रियों का टेम्परेचर देख रहा है। बस फिर क्या था यही देख लोगों को गुस्सा आ गया।
यहां देखें वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को @aaqibrk नाम के यूजन ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,कमाल है। भारतीय रेल के यात्रियों की सुरक्षा जांच करते हुए ऐसे अफसरों को सलाम करें। संडे के दिन इनके लिए दो बर्तन ज्यादा बजाना। हालांकि शख्स ने अपने ट्वीट में यह नहीं बताया है कि ये वीडियो कब और कहां का है।
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कुर्सी पर बैठा हुआ है और वो फोन पर बातें कर रहे हैं। उसके हाथ में तापमान जांचने वाली मशीन भी है,जिसके जरिए वो कोरोना इंफेक्टिड लोगों का पता लगाया जाता है,मगर इस बीच जनाब फोन पर इस कदर बिजी है कि लापरावही से अपना काम करते दिख रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय कोरोना वायरस से पूरी जूझ रही है। इस वायरस की वजह से अब तक 10 हजार लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 2 लाख से भी ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…
Advertisement
Advertisement