HIPA Gurugram के Officer Trainee ग्रुप ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
HIPA Gurugram: गुरुग्राम में हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 98वें विशेष फाउंडेशन कोर्स कर रहे officer trainees के एक ग्रुप ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हमारे सिविल सेवकों ने देश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। HIPA Gurugram के Officer Trainee के लिए उन्होंने कहा कि वे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि आज देश जिस बदलाव से गुजर रहा है, वह हमारे सिविल सेवकों के दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं हो सकता था।
- HIPA में 98वें विशेष फाउंडेशन कोर्स कर रहे officer trainees के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
- इस अवसर पर बोलते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हमारे सिविल सेवकों ने देश के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है
- उन्होंने कहा कि वे देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए भी जिम्मेदार हैं
- उन्होंने कहा, देश में बदलाव हमारे सिविल सेवकों के दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं हो सकता था
भारत के नागरिक देश की विकास यात्रा में भागीदार- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन की एक Official release के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के विकास के लक्ष्य को हासिल करना Civil Servants का कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा, भारत के नागरिक देश की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने Trainee Officers से विभिन्न कार्यक्रमों के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।