W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अक्सर होती रहती है पति पत्नी में लड़ाई तो आज ही कर डालें ये उपाय,खुशियों से भर जाएगा जीवन

पति-पत्‍नी के बीच बेवजह रोज-रोज झगड़े होना उनके रिश्‍ते को कमजोर कर देता है. इस स्थिति से बचने के लिए कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्‍हें करते ही असर दिखने लगता है.

09:29 AM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

पति-पत्‍नी के बीच बेवजह रोज-रोज झगड़े होना उनके रिश्‍ते को कमजोर कर देता है. इस स्थिति से बचने के लिए कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्‍हें करते ही असर दिखने लगता है.

अक्सर होती रहती है पति पत्नी में लड़ाई तो आज ही कर डालें ये उपाय खुशियों से भर जाएगा जीवन
Advertisement
पति-पत्‍नी के बीच बेवजह रोज-रोज झगड़े होना उनके रिश्‍ते को कमजोर कर देता है। इस स्थिति से बचने के लिए कुछ अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्‍हें करते ही असर दिखने लगता है।
Advertisement
पति-पत्‍नी में नोंक-झोंक होना आम बात है, लेकिन जब बात रोज-रोज के झगड़ों तक पहुंच जाए तो इस स्थिति को रोकना जरूरी है।वरना ये झगड़े पति-पत्‍नी के रिश्‍ते में दरार डाल देते हैं। ज्‍योतिष में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो पति-पत्‍नी के झगड़ों को दूर करके उनमें प्‍यार बढ़ाते हैं।
Advertisement
Advertisement
शास्‍त्रों के अनुसार, तुलसी को मां लक्ष्‍मी का रूप माना गया है। इसलिए देवप्रबोधिनी एकादशी के दिन तुलसी का विवाह करवाने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी का आगमन होता है।इस दिन कुछ खास उपाय करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
जो लोग दाम्पत्य जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्हें तुलसी विवाह के दिन कुछ खास उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए पति-पत्नी किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करें। ऐसा अगर सम्भव नहीं है तो घर पर ही पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलकर स्नान कर ले। ऐसा करने से पति-पत्नी दोनों को लाभ मिलता है।
इस दिन माता तुलसी को लाल वस्त्र और सोलह श्रृंगार अर्पित करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही इस दिन पति पत्नी एक साथ तुलसी विवाह में भाग लें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
तुलसी विवाह की पूजा कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि तुलसी माता के पौधे पर लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ाएं। विवाह में लाल रंग के जोड़े को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में तुलसी जी के विवाह में भी लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। माता तुलसी सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद देंगी और परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।

Author Image

Advertisement
Advertisement
×