टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

यह महिला मेट्रो में कपल की हरकत देखकर भड़क गई, हरियाणवी भाषा में लगाई फटकार

आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में युवा कपल के अश्लील वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था

08:38 AM Nov 18, 2019 IST | Desk Team

आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में युवा कपल के अश्लील वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था

आए दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो में युवा कपल के अश्लील वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था जिसमें लड़का-लड़की लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे थे। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। 
Advertisement
इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला युवा जोड़ों को अश्लील हरकत दिल्ली मेट्रो में करने पर खरी-खोटी सुना रही हैं। दरअसल दिल्ली मेट्रो में लोगों के बीच में एक प्रेमी जोड़ा आपत्तिजनक हरकत कर रहा था से देखकर बुजुर्ग महिला को गुस्सा आ गया और उनपर बरस पड़ीं। लोगों के बीच में ही उन्होंने उस कपल को खूब बातें सुनाईं। 
बुजुर्ग महिला की भाषा पर जब प्रेमी जोड़े ने कहा तो उन दोनों को थप्पड़ तक मारने की धमकी महिला ने दे दी। इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक लड़के और लड़की का लिप लॉक करता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर भी कई तरह के सवाल और अलोचना की गई थी। 
बता दें कि बुजुर्ग महिला को तब ज्यादा गुस्सा आया जब लड़का-लड़की ने अपने आपको वयस्क होने की बात की थी। उस पर तो महिला को इतना गुस्सा आया कि वह लड़का-लड़की पर भड़क ही गई। यह बात सुनते ही महिला ने युवती को धमकी दे दी कि उसे वह यहीं पर पीटना शुरु कर देगी। जब विवाद बढ़ गया तो महिला को शांत करने की अपील वहां पर मौजूद लोगों ने की। लेकिन जोड़े पर अपना गुस्सा महिला निकालती रही। 
महिला उस कपल पर चिल्लाती रही और कहती रही तुुम्हारे अंदर संस्कार हैं या नहीं। महिला ने उन दोनों से कहा कि ऐसी हरकत सार्वजनिक जगह पर नहीं करते हैं। इसके साथ ही युवा को नालायक और अवारा तक महिला ने बोल दिया। इस महिला की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सार्वजनिक स्‍थानों पर ऐसी अश्लीलता फैलाने वालों पर गुस्सा निकालने की भी हिम्मत सबके अंदर होनी चाहिए। 
Advertisement
Next Article