ओलंपिक चैंपियन भालाफेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra ने कुओर्ताने खेलों में जीता Gold Medal
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने चार दिनों में दूसरी बार ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों में भालाफेंक स्पर्धा में शनिवार को सत्र का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
12:52 PM Jun 19, 2022 IST | Ujjwal Jain
ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने चार दिनों में दूसरी बार ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर फिनलैंड के कुओर्ताने खेलों में भालाफेंक स्पर्धा में शनिवार को सत्र का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
Advertisement
चौबीस साल के नीरज ने 86.69 मीटर के प्रयास से यह पदक हासिल किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यह दूरी हासिल की जबकि उनका दूसरा और तीसरा प्रयास फाउल हो गया। उन्होंने इसके बाद और थ्रो नहीं किया।
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के 2012 के ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वालकॉट 86.64 मीटर के दूसरे स्थान पर रहे जबकि पीटर्स 84.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज ने इससे पहले फिनलैंड के तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर के प्रयास के साथ रजत जीता था।
Advertisement
इस जीत से 30 जून को स्टॉकहोम में होने वाली डायमंड लीग से पहले उनका आत्मविश्वास जरूर बढ़ेगा।
Advertisement