Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

OMG: 6 महीने के बच्चे को जिंदा खा गए चूहे, मजे से सोते रहे घर वाले...

05:53 PM Sep 22, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

चूहो से आपमें से कई लोग परेशान रहते होगें पर आपनें कभी सुना है कि चूहे किसी बच्चे के मौत का कारण बन गया हो। एक ताजा मामले ने सभी को उस समय हैरान कर दिया जब पता चला कि एक 6 महिने के बच्चे को चूहो ने 50 से अधिक जगह से नोच खाया। घटना उस समय हुआ जब बच्चा अपने पालने में गहरी नींद में सो रहा था। अगले दिन जब बच्चे को मां-बाप ने देखा तो वो हैरान रह गए।

Advertisement

यह घटना बीते बुधवार की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों माता-पिता को हिरासत में ले लिया। क्योंकि उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने बच्चे कि देखभाल सही से नहीं की थी। बच्चे के मां-पिता का नाम डेविड और एंजेल शोनाबाम है, जिनके ऊपर अब पुलिस जांच कर रही है। मां-बाप के साथ बच्चे की चाची चाची डेलनिया थुरमन को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है।

बताया गया एक सुबह डेविड और एंजेल शोनाबाम जब अपने बेटे से मिलने गए तो सदमे में आ गए। उन्होंने देखा कि उनके बच्चे का लगातार खून बह रहा था। पता चला बच्चे को चूहों ने 50 से ज्यादा बार काटा और उन्होंने न सिर्फ उसे काटा बल्कि उसके शरीर को भी बुरी तरह से कुतर डाला था। जिल वजह से बच्चा खून से लथपथ हो गया था। बच्चे के गालों, नाक, माथे, पैरों, बाहों, जांघों, हाथों और पैर की उंगलियों पर खून बहने के साथ चूहे के काटने के कई निशान थे।

पुलिस के मुताबिक, चूहों ने बच्चे का दाहिना हाथ कोहनी तक चबा डाला। उसकी कुछ उंगलियों में भी गंभीर चोटें आईं। बाद में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसको खुन भी चढ़ाया गया। लेकिन बच्चे की जान नहीं बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। बताया गया उस घर में पहले भी इस तरह के घटना सामने आ चूके है।

Advertisement
Next Article