टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

15 सितंबर को देश भर में प्रधानमंत्री मोदी के पुतले फूंकेंगे शिवसैनिक - पवन गुप्ता

शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना की अहम बैठक पंजाब प्रदेश प्रमुख चन्द्रकान्त चड्ढा के नेतृत्व में आज लुधियाना में संपन्न हुई। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान के

07:09 PM Sep 08, 2018 IST | Desk Team

शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना की अहम बैठक पंजाब प्रदेश प्रमुख चन्द्रकान्त चड्ढा के नेतृत्व में आज लुधियाना में संपन्न हुई। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान के

लुधियाना : शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना की अहम बैठक पंजाब प्रदेश प्रमुख चन्द्रकान्त चड्ढा के नेतृत्व में आज लुधियाना में संपन्न हुई। बैठक में शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता मुख्य तौर पर पहुँचे जबकि उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव व् प्रदेश प्रमुख कृष्ण शर्मा व् अन्य शीर्ष नेतागण विशेष तौर पर शामिल हुए।

बैठक में शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना का जमीनी स्तर पर विस्तार करते हुए प्रसिद्ध व्यापारी रितेश राजा मनचंदा को शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना के प्रदेश चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की गई। शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता द्वारा रितेश राजा को शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना के पंजाब प्रदेश चेयरमैन का नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस पश्चात राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता,राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा व् व्यापार सेना प्रदेश प्रमुख चन्द्रकान्त चड्ढा द्वारा रितेश राजा मनचंदा का पार्टी चिन्हित भगवा सिरोपा भेंट करके स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सम्बोधन करते हुए पवन गुप्ता ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर देश भर में बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे है।

PAK आर्मी चीफ के भड़काऊ बयान पर सिद्धू बोले, नो कमेंट्स

पवन गुप्ता ने कहा कि केवल साधारण वर्ग ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग,छात्र वर्ग,महिला वर्ग,डॉक्टर व् वकील वर्ग शिवसेना हिंदुस्तान में शामिल हो रहा है। पवन गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार लोगों का विश्वास शिवसेना हिंदुस्तान को मिल रहा है उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि आमजन में शिव सेना हिंदुस्तान का जनाधार काफी मजबूती से बढ़ रहा है जिसका प्रमाण प्रसिद्ध व्यापारी वर्ग का शिवसेना हिंदुस्तान में शामिल होना दे रहा है। पवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले समय से पेट्रोल व् डीजल के दामों को बढ़ाकर उच्च स्तर पर ले जाने का शिवसेना हिंदुस्तान लगातार सख्त संज्ञान ले रही है क्योंकि आमजन की महंगाई की मार से कमर टूट रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पवन गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अहंकार में आकर आमजन के दु:ख को समझ नहीं पा रही जिसका शिवसेना हिंदुस्तान राष्ट्रीय स्तर पर विरोध करती है।पवन गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल व् डीज़ल के रेटों में बढ़ौतरी करने के रोषस्वरूप 15 सितंबर को देश भर में शिवेसना हिंदुस्तान के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंक प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर चन्द्रकान्त चड्ढा ने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना व्यापारी वर्ग के लिए छाती तान कर खड़ी है।

चन्द्रकान्त चड्ढा ने कहा कि शिव सेना हिंदुस्तान व्यापार सेना का यह मानना है कि 90 प्रतिशत व्यापारी हिन्दू समाज से सम्बंधित है व् व्यापारियों को दबाना हिन्दू समाज को दबाने के सामान है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान व्यापार सेना के नवनियुक्त प्रदेश चेयरमैन रितेश राजा मनचंदा ने पार्टी सुप्रीमो पवन गुप्ता व् हाईकमान का उन पर जताए विश्वास पर धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वे उसे निष्ठावान होकर तनदेही से निभाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article