Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

16 नवम्बर 2024 को सूर्य देव करेंगे वृश्चिक राशि में प्रवेश। इन राशि वालों के जीवन में हो सकता है चमत्कार।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मकारक ग्रह माना जाता है

09:10 AM Nov 05, 2024 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मकारक ग्रह माना जाता है

वैदिक ज्योतिष में सूर्य को आत्मकारक ग्रह माना जाता है। उदय लग्न और चन्द्र लग्न के बाद सूर्य लग्न की कुंडली भी प्रायः बनाई जाती है। इन तीनों लग्नों के आधार पर सुदर्शन चक्र बनाया जाता है। पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं की कुंडली में सूर्य को लग्न मानकर फलित कहा जाता रहा है। अब भी माना जाता है कि समाज के उच्चत्तम वर्ग के लोगों की सूर्य कुंडली ही देखनी चाहिए। इन बातों से यह सिद्ध होता है कि सूर्य स्वयं में एक लग्न है। सूर्य उच्चत्तम सफलता, सरकार या राजनीति में उच्च पद और प्रसिद्धि का प्रधान कारक है। यदि आप कोई ब्रांड लांच करते हैं तो पहले आपका सूर्य अवश्य देख लेना चाहिए। क्योंकि यदि आपकी कुंडली में सूर्य बलवान नहीं है तो आपका ब्रांड पॉपुलर नहीं हो सकेगा। सूर्य प्रधान लोग समाज में सूर्य की भांति ही चमकते हैं।

कब आयेंगे सूर्य भगवान वृश्चिक राशि में

ग्रहों के राजा सूर्य देव एक राशि में करीब एक माह तक रहते हैं। आगामी मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि को प्रातः 7 बजकर 32 मिनट तद्दुसार अंग्रेजी दिनांक 16 दिसम्बर 2024 को सूर्य तुला को छोड़कर वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। विदित हो यहां सूर्य भगवान अपनी नीच राशि को छोड़कर अपने मित्र मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिनांक के बाद सूर्य करीब एक माह तक वृश्चिक में बने रहेंगे। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है जो कि नैसर्गिक तौर पर सूर्य का मित्र ग्रह है। यह स्त्री संज्ञक और स्थिर राशि है। जल तत्त्व की यह राशि बहुपद राशि है। उत्तर दिशा की स्वामिनी यह राशि श्वेत-ताम्र वर्ण की है। इस राशि में सूर्य अपना पूर्ण फल देता है। क्योंकि यह उसके मित्र की राशि है और यहां जाकर सूर्य मित्र क्षेत्री हो जाता है।

Advertisement

कैसा रहेगा आपके लिए यह गोचर

यहां जो सूर्य का गोचर दिया जा रहा है वह आपकी नाम राशि के आधार पर है। इसे इसी संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

मेष राशि – आपकी राशि से आठवां सूर्य बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। विशेष तौर पर पिता से किसी तरह का विवाद हो सकता है। और पिता के स्वास्थ्य के संबंध में भी कोई चिंताजनक बात सामने आ सकती है। यदि परिवार में किसी पुश्तैनी संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो उसमें आपका पक्ष कमजोर हो सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर योजना बनाएं। बिजनेस संबंधी यात्राओं को अगले माह तक के लिए स्थगित रखना चाहिए। क्योंकि इस माह में अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं जिनसे बचने की कोशिश करें।

वृषभ राशि – आपकी राशि से सातवें स्थान पर सूर्य है जो कि दांपत्य जीवन में किसी उठा-पठक को दर्शाता है। यदि दांपत्य जीवन में पहले से कोई विवाद चल रहा है तो परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए सावधानी रखनी जरूरी है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करते हैं तो पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि परस्पर सहयोग बनाया रखा जाए। स्वास्थ्य के संदर्भ में कमर दर्द की शिकायत होनी संभव है।

मिथुन राशि – आपकी राशि छठे स्थान पर सूर्य होने से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और लोगों का सहयोग मिलने से बिजनेस या सर्विस में नये अवसर मिल सकेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। मन में भी धर्म के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक क्रिया-कलाप के भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। अच्छे समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को के लिए वृश्चिक राशि का सूर्य बहुत अच्छा है। जो लोग नौकरी करते हैं उनको अपने कार्यस्थल पर प्रशंसा प्राप्त होगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

कर्क राशि – व्यर्थ की यात्राओं से धन ओर समय की बर्बादी संभव है। हालांकि बिजनेस करने वालों को बहुत ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देखने में नहीं आयेगा। लेकिन बिजनेस में गति सामान्य रहेगी। पांचवां सूर्य पुत्र संतान के संबंध में चिंता देता है। संतान के कॅरियर को लेकर कोई नई चिंता इस सामने आ सकती है। रिश्तेदारों और मित्रों से अनबन रह सकती है। भाग्य का साथ बहुत कम मिलेगा इसलिए परिश्रम की मात्रा को बढ़ाएं और कोई अवसर हाथ से नहीं जाने दें। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उनहें लाभ के सौदे मिलने में परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि – आपकी राशि से सूर्य आपका राशि स्वामी है। तथापि उसकी चौथे भाव में स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जायेगी। आपके लिए बिजनेस की परेशानियां कुछ हद तक बढ़ सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं रहेगा। हालांकि यदि आप किसी प्राइवेट नौकरी में है तो बडे अधिकारियों के संपर्कों का लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी जैसे मामलों में आपका पक्ष मजबूती से सामने आयेंगे। दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही किसी चिंता से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि – ज्योतिष के मान्य सिद्धांतों के अनुसार गोचर में जब कोई क्रूर या पाप ग्रह तीसरे घर में आए तो वह हमेशा बहुत शुभ फल देता है। कार्यों में सफलता और नये अवसरों की प्राप्ति होती है। इसलिए आपके लिए सूर्य का वृश्चिक राशि में होना किसी सौगात से कम नहीं है। सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की संभावना बनेगी और आर्थिक उन्नति के साथ ही सरकार की किसी योजना से भी लाभ उठा सकेंगे। यह भी संभव है कि आप इस अवधि में कोई नया काम आरम्भ करें।

तुला राशि – आपकी राशि से सूर्य दूसरे घर में रहेगा। दूसरे घर का सूर्य परिवार से अलग करने की कोशिश करता है। हो सकता है इन दिनांे आपको कही बाहर जाना पड़े। जिससे परिवार का साथ नहीं मिल सके। दूसरे घर का सूर्य संबंधों में कड़वाहट और रिलेशन में मतभेद पैदा कर सकता है। इसलिए सावधानी रखें। खासतौर जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनको परेशानी का अनुभव होगा। शारीरिक तौर पर भी स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। आलस्य के कारण बहुत से कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि पर सूर्य का गोचर होगा लेकिन सूर्य नीच और शत्रु राशि में होने से बहुत ज्यादा आशा आपको नहीं रखनी चाहिए। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए यह माह बहुत अच्छा नहीं जायेगा। राशि पर आया सूर्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी देता है। मानसिक प्रताड़ना और कार्यों में बाधा की आशंका बनी रहेगी। परिवार से दूर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन यह यात्रा ज्यादा लाभदायक रहे, इसकी संभावना बहुत कम है।

धनु राशि – स्वभाविक तौर पर बारहवें भाव का सूर्य आपके लिए खर्च को अनावश्यक तौर पर बढ़ाने वाला होगा। इन 30 दिनों में कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं जिनके बारे में आपने कल्पना नहीं की होगी। इसलिए पूरे माह में विशेष सावधानी की आवश्यकता दिखाई देती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। परिस्थितियों का सामना करेंगे तो अवश्य कुछ हासिल कर पायेंगे। परिश्रम का पूरा लाभ मिल जायेगा। पहले से किये गये प्रयासों से भी लाभ होना संभावित है। हालांकि आलस्य और थकान से पीड़ित रह सकते हैं। कहीं घूमने या पर्यटन की योजना बन सकती है।

मकर राशि – आपके लिए ये 30 दिन जीवन में विशेष उपलब्धि वाले हो सकते हैं इसलिए अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। ग्यारहवां सूर्य आपके बिजनेस में बूम ला सकता है। इसलिए पहले से तैयारी रखें। जो लोग अब तक आपके विरोध में थे वे भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। यदि दांपत्य जीवन में कोई परेशानी है तो उसका स्थायी हल निकल सकता है। इस अवधि में लिये गये आपके फैसले भविष्य का निर्माण करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त लाभ होने की संभावना बनी रहेगी। आपको वह सफलता भी मिल सकती है जिसकी आपने आशा नहीं की हो। यदि आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है।

कुंभ राशि – आपकी राशि से सूर्य का यह गोचर कई नई सौगात ला सकता है। पिछले दिनों से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। यदि बिजनेस करते हैं तो बहुत से लाभ के सौदे होने की संभावना बनेगी। सांसारिक सुख की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है। जो लोग शेयर आदि का काम करते हैं उन्हें कुछ लाभ के सौदे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को रिपोर्ट कार्ड पहले से बेहतर होगा। मांगे जाने पर लोगों को सहयोग मिल सकेगा। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में नये फर्निचर या साजो-सामान की खरीद हो सकती है।

मीन राशि – आपके लिए सूर्य का यह गोचर शुभ रहेगा। क्योंकि नवें भाव का सूर्य भाग्य में वृद्धि करता है। वृश्चिक राशि का सूर्य वैसे भी स्वाभाविक तौर पर आपको प्रतिष्ठा दिला सकता है। यदि आप कोई ब्रांड चलाते हैं तो वह पॉपुलर हो सकता है। स्वयं से ऊपर के दर्जे के लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य का पाया उत्तम रहेगा। जो विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। केवल अपने प्रयासों में तेजी दिखाने की आवश्यकता है। माह की शुरुआत में बिजनेस संबंधी कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

WhatsApp – 6375962521

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article