'आप' के 50 दिन पूरे होने पर भगवंत मान बोले- हमने पूरा किया अपना वादा! 26,000 नौकरियों का किया ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकार के 50 दिन पूरे होने पर विभिन्न विभागों में 26,454 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया।
07:55 PM May 05, 2022 IST | Desk Team
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को अपनी सरकार के 50 दिन पूरे होने पर विभिन्न विभागों में 26,454 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान शुरू किया।
Advertisement
राज्य के लोगों के साथ खुशखबरी साझा करना चाहता
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी पदों पर भर्ती योग्यता के आधार पर होगी और उन्होंने सिफारिश या रिश्वत की गुंजाइश से इनकार किया। मान ने यहां एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमने 50 दिनों में कई बड़े फैसले लिए और उन्हें लागू भी किया।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज, मैं राज्य के लोगों के साथ खुशखबरी साझा करना चाहता हूं। समाचार पत्रों में 26,454 नौकरियों का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘डिग्री के आधार पर नौकरी दी जाएगी। कोई सिफारिश या रिश्वत नहीं चलेगी। पारदर्शी तरीके से भर्तियां होंगी।’’
पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को 26,454 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी
सरकार ने कृषि, उत्पाद शुल्क और कराधान, वित्त, पुलिस, राजस्व और जल संसाधन सहित 25 विभागों में रिक्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया है। पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को 26,454 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी थी।
मान ने कहा कि आगामी दिनों में सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के और अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Advertisement