Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेटी को जन्म देने पर देवर ने की भाभी की हॉकी से पिटाई, देखें वीडियो

NULL

04:39 PM Jul 15, 2017 IST | Desk Team

NULL

पंजाब के पटियाला शहर से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देवर अपनी भाभी को दोस्त के साथ मिलकर हॉकी से पीट रहा है। बेटी को जन्म देने और ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर उससे मारा जा रहा था। ये मामला पटियाला के डिविजन नंबर-2 थाना क्षेत्र के नाभा गेट का है। जहां गुरुवार को एक महिला के देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की हॉकी से जमकर पिटाई की। इस घटना में महिला का पति भी शामिल था। जब देवर और उसका दोस्त इस घटना को अंजाम दें रहे थे तब किसी ने अपने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बना लिया था।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला का देवर उसे बेरहमी के साथ पीट रहा है। वो और उसका दोस्त लगातार हॉकी से महिला की पिटाई कर रहे है। उस दौरान महिला मदद के लिए चिल्ला रही थी, रहम की भीख मांग रही थी, मगर उन दोनों ने उस पर कोई रहम नहीं दिखाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पीड़ित महिला के परिवार ने पुलिस को शिकायत भी की। पुलिस के मुताबिक महिला की पिटाई करने वाले आरोपी देवर और उसके साथियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि महिला का पति अभी फरार है।

पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि इस हमले में महिला के हाथ की अंगुलियां और घुटने की हड्डियां टूट गई हैं। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार पीड़ित महिला का विवाह 2 साल पहले हुआ था। तभी से उसके ससुराल वाले उससे बार-बार दहेज की मांग करते थे। इसी मांग के चलते महिला को अक्सर पीटा जाता था।

Advertisement

Source

दरअसल, उसका पति विदेश जाना चाहता था, जिसके लिए उन्हें एक बड़ी रकम की ज़रूरत थी। ससुराल वाले इसी लिए हमेशा दहेज की मांग करते थे। परेशान होकर महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस संबंध में महिला ने आला पुलिस अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की थी। इस बात से भी उसके ससुराल वाले खासे नाराज थे। गुरुवार को मौका देखकर उन्होंने महिला को पीट डाला।

Advertisement
Next Article