Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केजरीवाल के ट्वीट पर स्मृति ने साधा निशाना, कहा- महिलाएं अपना उम्मीदवार चुनने में हैं सक्षम

स्मृति ने ट्वीट कर कहा , “आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है?”

07:51 AM Feb 08, 2020 IST | Desk Team

स्मृति ने ट्वीट कर कहा , “आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है?”

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनकी उस टिप्पणी के लिए निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि महिलाएं मतदान करने को लेकर पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। 
Advertisement

ईरानी ने ट्विटर पर इस तरह की टिप्पणी करने के उनके इरादों पर सवाल उठाया। स्मृति ने ट्वीट कर कहा , “आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है?”

इससे पहले, केजरीवाल ने कड़ी सुरक्षा के बीच राजपुरा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया। बता दें मतदान के बाद, केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “सभी को जाकर अपना वोट डालना चाहिए। यह किसी भी पार्टी के लिए हो सकता है, लेकिन सभी को मतदान करना चाहिए। मैं विशेष रूप से महिलाओं से बाहर निकलने और मतदान करने का आग्रह करता हूं। कभी-कभी ऐसा होता है कि महिलाएं घर पर रहती हैं और वोट नहीं डालती हैं। किसी को भी आज घर पर नहीं होना चाहिए।” दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। 
Advertisement
Next Article