W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली : डेटिंग ऐप पर की दोस्ती, फाइव स्टार होटल में रेप करने के बाद हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में रेप का मामला सामने आया है। बता दें कि, पीड़ित लड़की आरोपी से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी।

12:25 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में रेप का मामला सामने आया है। बता दें कि, पीड़ित लड़की आरोपी से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी।

दिल्ली   डेटिंग ऐप पर की दोस्ती  फाइव स्टार होटल में रेप करने के बाद हुआ फरार  जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में रेप का मामला सामने आया है। बता दें कि, पीड़ित लड़की आरोपी से एक डेटिंग ऐप के जरिए मिली थी। इसके बाद दोनों में बातें हुई और आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए द्वारका स्थित एक फाइव स्टार होटल में बुलाया था, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया।  
पीड़िता ने पुलिस को बताई आपबीती
बता दें कि, रेप करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर अपनी आपबीती सुनाई। आरोपी हैदराबाद का बताया जा रहा है, जिसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि, यह घटना तीन जून की है।

Advertisement

आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस
पुलिस ने बताया कि, आरोपी और पीड़िता एक डेटिंग ऐप के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और उसने मिलने के लिए लड़की को फाइव स्टार होटल में बुलाया था। और वहीं उनसे एक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कहा, पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×