Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतीश पर बरसे कैप्टन

NULL

12:12 PM Jul 29, 2017 IST | Desk Team

NULL

रेवाड़ी: हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लालू प्रसाद यादव के संधी कैप्टन अजय सिंह यादव ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाए जाने पर नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को समर्थन देना कांग्रेस की सबसे बड़ी भूल रही। उन्होंने लालू यादव और उनके परिवार पर की जा रही कार्यवाही को राजनीति से प्रेरित बताया। कैप्टन अजय सिंह यादव आज यहां अपने निवास पर पत्रकारो को सम्बोधित कर रहे थे। कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व आरजेडी ने जेडीयू का वजूद बचाया था। बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लडा गया था, फिर भी जेडीयू की राजेडी से कम सीटें आई थी। बिहार की जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया था, लेकिन नीतीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिलाकर बिहार की जनता को धौखा दिया है। उन्होंनेे कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को ठेस पंहुचाई है।

बिहार की जनता ने भाजपा को नकार दिया था बावजूद इसके नीतीश कुमार ने भाजपा से ही हाथ मिला लिया। नीतीश कुमार ने छठी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली है इससे स्पष्ठ होता है कि नीतीश कुमार कितने बडे अवसरवादी नेता हैं। श्री यादव ने सवाल उठाया है कि बिहार में सबसे बडा दल आरजेडी है जिनके पास 80 विधायक हैं। इसके बावजूद राज्यपाल ने 71 विधायकों वाली जेडीयू को सरकार बनाने के लिए पहले बुलाया है। यह सरासर लोकतंत्र की हत्या है। इसलिए लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि विधायकों से गुप्त मतदान कराया जाए तो पता चल जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि जिस भाजपा को बिहार के लोगों ने बुरी तरह से पराजित कर सत्ता से बाहर कर दिया था, वही भाजपा अब बिहार में शासन करेगी। नीतीश कुमार में दम है तो बिहार में दोबारा चुनाव करा ले जनता किसको चाहती है पता चल लाएगा।

पूर्व मंत्री ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा तो है ही सबसे झूठी पार्टी। चुनाव के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज के लिए एक लाख पच्चीस हजार करोड रूपये देने का वादा किया था व किसान भाईयों के लिए स्वामीनाथन रिर्पोट भी लागू करने का वादा किया था। लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ, तो क्या एसी पार्टी जनता का भला कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से वादा किया था कि हर वर्ष दो करोड रोजगार देंगें। रोजगार तो दूर की बात है देश में जीएसटी ऐसी लगा दी, जो लोग छोटा-मोटा व्यापार करके अपना पेट भर रहे थे। उनको भी दो समय की रोटी मुशिकल से मिल रही है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साथ है और साथ रहेगी।

 – शशि सैनी

Advertisement
Advertisement
Next Article