W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर बिहार में भी शुरू होगी राज्यव्यापी पदयात्रा, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी

कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘भारत जोड़ों यात्रा’ की तर्ज पर अब बिहार में भी 28 दिसंबर से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेगी।

10:49 PM Nov 13, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘भारत जोड़ों यात्रा’ की तर्ज पर अब बिहार में भी 28 दिसंबर से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेगी।

 भारत जोड़ो यात्रा  की तर्ज पर बिहार में भी शुरू होगी राज्यव्यापी पदयात्रा  कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी
कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘भारत जोड़ों यात्रा’ की तर्ज पर अब बिहार में भी 28 दिसंबर से राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘‘भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे’’ के खिलाफ 1,200 किलोमीटर की यात्रा बांका जिले से शुरू होगी और बोधगया में समाप्त होगी। इस दौरान राज्य के 17 जिलों की पदयात्रा की जाएगी। बहरहाल, राहुल गांधी के बिहार की इस पदयात्रा में भाग लेने की संभावना नहीं है।
Advertisement
‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने भाजपा को परेशान कर दिया है : जयराम रमेश
जयराम रमेश ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए घटिया और बचकानी चाल चलने वाली भाजपा को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भगवा दल के शीर्ष नेता राहुल गांधी की पदयात्रा से चिंतित है।’’ इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी रमेश के साथ थे। सिंह ने कहा कि, बिहार में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक राज्यव्यापी पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
अभी भी जारी है राहुल गांधी की यात्रा 
Advertisement
बिहार में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रस्तावित पूर्व-पश्चिम दूसरे चरण में राज्य का दौरा करेंगे। बता दें कि, राहुल गांधी ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत की थी। उनकी यात्रा 150 दिन में 12 राज्यों से गुजरेगी और इस दौरान लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×