Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इनेलो ऐनक के निशान पर लड़ेगी चुनाव: गहलोत

NULL

01:07 PM Sep 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

गुरुग्राम: गुड़गांव की जनता इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के साथ है, जनता बीजेपी व कांग्रेस के असली चेहरे को जान चुकी है। बीजेपी व कांग्रेस की कथनी व करनी में है बड़ा अन्तर। गुडग़ांव की जनता आगामी निगम चुनाव में इन्हें आईना दिखाने का काम करेगी। उक्त जानकारी इंडियन नैशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत ने आयोजित एक प्रैस वार्ता को सम्बोधित करते हुए दी। गहलोत ने बताया कि इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ता जो भी निर्णय लेते हैं वे उस पर खरा उतरने का काम करती है।

उन्होंने गुड़गांव नगर निगम चुनाव के मुददे पर आये हुए पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्य राजनैतिक दल पार्टी के निशान पर चुनाव लड़े या ना लड़े परन्तु इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी ने गुडग़ांव नगर निगम के आगामी चुनाव ऐनक के निशान पर लडऩे का निर्णय लिया है। नगर निगम चुनाव हेतु सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष इनेलो के वरिष्ठ नेता एंव अधिवक्ता राजेश सूटा को बनाया गया। इनेलो पार्टी के उम्मीदवार नगर निगम चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर भारी मतों से जीत दर्ज करायेंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने अपने उम्मीदवारों की जीत दर्ज करवाने के लिए एक एक घर व गली में जाकर प्रचार व प्रसार करने का काम करेंगे।

– शशि सैनी, सतबीर

Advertisement
Advertisement
Next Article