टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

छठ महापर्व के मौके पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, पटना, ओडिशा, दिल्ली में घाटों पर उमड़ी भीड़

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर दिल्ली, ओडिशा, पटना और रांची में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ के आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

03:23 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर दिल्ली, ओडिशा, पटना और रांची में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ के आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर दिल्ली, ओडिशा, पटना और रांची में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ के आखिरी दिन श्रद्धालु देशभर की नदियों के घाटों पर एकत्र हुए और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। देशभर में भक्तों की भीड़ छठ घाटों पर पूजा-पाठ करने पहुंची। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में छठ पूजा की रस्में निभाईं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा छठ पूजा के लिए पटना के गंगा घाट पहुंचे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई के जुहू चौपाटी पहुंचे। कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन देश में छठ पूजा की जाती है। यह पूजा भगवान सूर्य और उनकी पत्नी ऊषा को समर्पित होती है।

Advertisement

पटना के घाट पर भक्तों का सैलाब

पटना के दीघा घाट पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान दीघा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। बिहार में छठ में महापर्व को बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

दिल्ली में छठ को लेकर लोगों में उत्साह

दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़। छठ पूजा के आखिरी दिन श्रद्धालुओं ने कालिंदी कुंज घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। लोगों में छठ को लेकर उत्साह देखा हा रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-पाठ में जुटे

प्रयागराज में संगम घाट पर व्रतियों की भीड़

प्रयागराज के संगम घाट पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर संगाम घाट पर पूजा अनुष्ठान के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

चेन्नई में मरीना बीच पर उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते व्रती

चेन्नई के मरीना बीच पर छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ दिया।

ओडिशा में भक्तों का सैलाब

ओडिशा के कुआखाई घाट पर छठ पर्व के अंतिम दिन उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित करने के लिए छठ व्रती सूर्य उपासना कर रही हैं। घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। लोग परिवार के साथ घाट पर पूजा-पाठ करने पहुंचे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article