टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Brahmastra पर उठे सवाल पर करण जौहर ने दिया Epic जवाब, सुनते यूजर ने ट्वीट किया डिलीट

जल्द ही फिल्म 200 करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली है। बावजूद इसके फिल्म का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। वहीं, इसके अलावा फिल्म में आश्रम की लोकेशन को लेकर फैंस काफी कंफ्यूज दिखें। ऐसे में एक यूजर की बात का जवाब खुद ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने दिया है।

03:39 PM Sep 19, 2022 IST | Desk Team

जल्द ही फिल्म 200 करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली है। बावजूद इसके फिल्म का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। वहीं, इसके अलावा फिल्म में आश्रम की लोकेशन को लेकर फैंस काफी कंफ्यूज दिखें। ऐसे में एक यूजर की बात का जवाब खुद ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने दिया है।

बड़े पर्दे पर आलिया-रणबीर
की फिल्म ब्रह्मास्त्र हिट साबित हुई है। फिल्म में रणबीर,आलिया, अमिताभ, मौनी भी
नजर आई थी। फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में दिखाई दिए थे। जल्द ही फिल्म 200
करोड़ कल्ब में शामिल होने वाली है। बावजूद इसके फिल्म का सोशल मीडिया पर खूब मजाक
बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया के किरदार को लेकर खूब मीम्स बन रहे हैं। वहीं,
इसके अलावा फिल्म में आश्रम की लोकेशन को लेकर फैंस काफी कंफ्यूज दिखें।
ऐसे में एक यूजर की बात का जवाब खुद ब्रह्मास्त्रके प्रोड्यूसर करण जौहर ने दिया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर
कई यूजर्स और क्रिटिक्स हैं जो इस फिल्म की कमियों और लॉजिक पर सवाल उठा रहे हैं।
फिल्म के रिलीज के बाद से लोग कई सीन पर सवाल कर रहे हैं। फिल्म में आलिया बार-बार
शिवा का नाम ले रही हैं। जिसपर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया। एक मिमिक्री
आर्टिस्ट ने इस बात का मजाक उड़ाया कि कैसे एक्ट्रेस के किरदार ईशा ने पूरी फिल्म
में सिर्फ शिवा (रणबीर कपूर) का नाम लिया है।

हाल ही में एक
मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में आलिया-रणबीर और डायरेक्टर अयान ने लोगों के इस
बात का भी जबाव दिया। वहीं अब फिल्म में आश्रम नाम की लोकेशन पर खूब सवाल किए जा
रहे हैं। लोग इसपर तरह-तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। जिसपर फिल्म के प्रोड्यूसर
करण जौहर ने करारा जवाब दिया है।

दरअसल फिल्म में
एक सीक्वेंस है जिसमें रणबीर कपूर का किरदार शिवा और आलिया भट्ट का किरदार ईशा
, ब्रह्मांश नाम के सीक्रेट आश्रम की खोज कर रहे हैं। यह आश्रम दुनिया की नजरों
से दूर एक जगह पर बनाया गया है। लेकिन शिवा और ईशा को इसका रास्ता बताने के लिए
नागार्जुन का किरदार अनीश शेट्टी
,
गूगल मैप्स पर इसका पता
डालता है। इसी को लेकर यूजर ने सवाल उठाए थे।

एक यूजर ने इस
सीन पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि,
मुझे बताओ कि ये आश्रम सीक्रेट कैसे है? और इसका पता गूगल मैप्स पर भी है? इस लॉजिक के साथ फिल्म ने
300 करोड़ रुपये भी कमा लिए हैं
?
ये है इंडियन क्रिएटिविटी?’

वहीं, यूजर का
रिप्लाई करते हुए करण जौहर ने लिखा कि,
गुरु वास्तविक दुनिया में किसी भी अन्य व्यक्ति
की तरह रह रहे हैं … कोई नहीं जानता कि वह ब्रह्मांश के लीडर हैं! कि उनका घर
अस्त्रों का है… इसलिए वास्तविक दुनिया में उनके नाम के साथ उनका पता गूगल मैप्स
पर है!

करण जौहर के
रिप्लाई पर भी लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर उनको ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग
करण को ऐसे निगेटिविटी से दूर रहने की सलाह भी दे रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर
के रिप्लाई के बाद यूजर ने अपनी ट्वीट को डिलीट कर दिया है। ब्रह्मास्त्र की कमाई
की बात करें तो फिल्म ने अबतक दुनियाभर में 350 करोड़ की कमाई कर चुकी है। भारत
में फिल्म 200 का आकड़ा छू चुकी है।

Advertisement
Next Article