हाथरस गैंगरेप : राहुल-प्रियंका के काफिले को रोके जाने पर NCP ने UP सरकार पर साधा निशाना
महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा के नेता अनिल देशमुख ने कहा कि परिवार को सांत्वना देने के लिए वहां जा रहे किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं रोका जाना चाहिए।
05:51 PM Oct 01, 2020 IST | Desk Team
Advertisement
हाथरस में गैंगरेप का शिकार हुई 19 वर्षीय दलित लड़की के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हिरसत में लिया गया। राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिए जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया है।
Advertisement
महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा के नेता अनिल देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि परिवार को सांत्वना देने के लिए वहां जा रहे किसी भी राजनीतिक दल के नेता को नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य हो रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को परिजन से नहीं मिलने दिया। यह बहुत गंभीर मुद्दा है।’’
यूपी पुलिस के ADG का बड़ा दावा – हाथरस की घटना में लड़की से नहीं हुआ बलात्कार, गलत बयानी की गई
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने भी उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। दरअसल, गैंगरेप की शिकार लड़की के परिजन से मिलने हाथरस जाने के दौरान पुलिस ने कांग्रेस के काफिले को रोक लिया। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा में रोके जाने के बाद कांग्रेस नेता पैदल ही हाथरस की ओर बढ़ गए। जिसके बाद राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया गया।
Advertisement
Advertisement