Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लंदन की सड़कों पर भोजपुरी गाने पर जमकर नाचे अंग्रेज, वीडियो वायरल

लोगों में भोजपुरी गानों को बहुत क्रेज है। अक्सर आपने भोजपुरी गानों को शादी और पार्टियों में बजते हुए देखा है और लोग इनपर जमकर नाचते हैं।

08:09 AM Jun 13, 2019 IST | Desk Team

लोगों में भोजपुरी गानों को बहुत क्रेज है। अक्सर आपने भोजपुरी गानों को शादी और पार्टियों में बजते हुए देखा है और लोग इनपर जमकर नाचते हैं।

लोगों में भोजपुरी गानों को बहुत क्रेज है। अक्सर आपने भोजपुरी गानों को शादी और पार्टियों में बजते हुए देखा है और लोग इनपर जमकर नाचते हैं। विश्व कप 2019 इस साल इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। वहां पर इस समय क्रिकेट का मौहाल ऐसा है जैसे कोई युद्ध की तैयारी कर रहा हो। 
Advertisement
लेकिन इस साल विश्व कप के कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। बारिश ने मैच का मजा खराब कर दिया है। आज बारिश का खतरा भारत और न्यूजीलैंड के मैच में भी मंडरा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लंदन के ओवल स्टेडियम के बाहर एक अंग्रेज झाल मुढ़ी बेचता गाने पर जमकर नाचे थे। अब भोजपुरी का लॉलीपॉप लागेलू गाने पर अंग्रेज जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

देखो इनका जोश

फेसबुक से लेकर यह वीडियो वॉट्सऐप पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ट्रक नजर आ रहा है जिसमें लोग हैं। इसमें भारत का देसी का गाना बज रहा है और तिरंगा भी लहराया जा रहा है और इस ट्रक के पीछे विदेशी लोग जमकर थिरक रहे हैं। 

विश्व कप ने अंग्रेजों को भी बना दिया भारतीय!

यादा है ना झाल मुढ़ी?

भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच लंदन में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हरा दिया था। लेकिन इस मैच केसाथ खूब सुर्खियां एक अंग्रेज से बटोरी थी जो ओवल मैदान के बाहर झाल मुढ़ी बेच रहा था। 

Advertisement
Next Article