Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

On This Day : विराट का ऐतिहासिक शतक और शमी की घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया ने जीता सेमीफाइनल

सेमीफाइनल में विराट और शमी का जलवा।

06:35 AM Nov 15, 2024 IST | Ravi Mishra

सेमीफाइनल में विराट और शमी का जलवा।

15 नवंबर 2023 को भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच ODI विश्व कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पिच बल्लेबाज के लिए अनुकूल थी। मैच में ढेर सारे रन बनने तय थे। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शुरु से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर दी। भारतीय टीम ने 5.2 ओवर में ही 50 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। रोहित शर्मा अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे की तभी टिम साउदी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद विराट क्रीज पर आए। विराट और शुभमन ने भारत के रन रेट को कम नहीं होने दिया और लगातार तेज गति से रन बनाते गए।

Advertisement

विराट के शतकों का अर्धशतक

शुभमन गिल ने और विराट ने अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट हो गए। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर ने रन गति को और तेज करने का काम किया। अब विराट अपने शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे। इसी बीच श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। विराट ने 106 गेंदों में शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर के सामने विराट ने उनका ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरा स्टेडियम खड़े होकर विराट का अभिवादन कर रहा था। विराट के शतक पूरा करते ही अय्यर ने भी 67 गेंदों में तेज शतक पूरा किया। विराट और अय्यर के शतकों से भारत ने एक बड़ा स्कोर बोर्ड पर टांग दिया। भारत ने 50 ओवर में 397 रन बनाए थे।

शमी की गेंदबाजी से पस्त हुए कीवी

397 रन के पहाड़ जैसे लक्ष्य को चेज करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेवन कॉन्वे शमी के पहले शिकार बने। रचिन रविंद्र को भी शमी ने सस्ते में चलता किया। इसके बाद केन विलियमसन और डेरिल मिचेल ने एक सॉलिड साझेदारी बनाई। ये पार्टनरशिप मैच को भारत के हाथ से दूर लेकर जा रही थी। इस साझेदारी को तोड़ने का काम एक बार फिर शमी ने किया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट्स गिरे और भारत ने इस मैच को 70 रन से अपने नाम किया। शमी ने भारत के लिए इस मैच में 7 विकेट लेकर इतिहास रच दिया।

Advertisement
Next Article