W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Trump के आदेश पर America ने Yemen पर की Air Strike, 24 की मौत

अमेरिका ने यमन में किया हवाई हमला, 24 लोगों की मौत

05:01 AM Mar 16, 2025 IST | Neha Singh

अमेरिका ने यमन में किया हवाई हमला, 24 लोगों की मौत

trump के आदेश पर america ने yemen पर की air strike  24 की मौत
Advertisement

ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 24 लोग मारे गए। यह हमला लाल सागर में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में किया गया। ट्रंप ने ईरान को हूती विद्रोहियों का समर्थन बंद करने की चेतावनी दी है और कहा कि अगर ईरान अमेरिका को धमकी देता है, तो अमेरिका कोई नरमी नहीं दिखाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया। यह हमला लाल सागर में जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में किया गया। इस हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हूती विद्रोहियों हमले जारी रखते हैं, तो उनकी स्थिति नर्क से भी बदतर हो जाएगी। उन्होंने ईरान को भी हूती विद्रोहियों का समर्थन तुरंत बंद करने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ किया, ‘अगर ईरान अमेरिका को धमकी देता है, तो अमेरिका कोई नरमी नहीं दिखाएगा।’

‘हफ्तें तक जारी रह सकते हैं हमले’

रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इन हमलों की जानकारी देते हुए कहा कि शायद ये हमले हफ्तों तक जारी रह सकते हैं। गौरतलब है कि जनवरी में ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना द्वारा किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला है। ये हमले ऐसे समय में हो रहे हैं, जब अमेरिका तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है और उसे अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए मनाने की कोशिश कर रहा है।

‘जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार’

यमन की राजधानी सना में अमेरिकी हमलों में कम से कम 13 नागरिक मारे गए और 9 घायल हो गए। हूती नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। वहीं, यमन के उत्तरी प्रांत सादा में एक अन्य अमेरिकी हमले में चार बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 11 लोग घायल भी हुए हैं। हूतियों के प्रवक्ता ने कहा कि उनकी सेना विस्फोटक कार्रवाई के साथ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। सना के निवासियों ने कहा कि हौथी ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिससे इतने जोरदार विस्फोट हुए कि पूरा इलाका हिल गया।

अब तक कई हमले कर चुका है अमेरिका

नवंबर 2023 से हूतियों ने शिपिंग पर 100 से अधिक हमले किए हैं, जिससे अमेरिकी सेना को मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए कई अभियान शुरू करने पड़े हैं। हूती इस संघर्ष को गाजा में हमास और इजरायल के बीच युद्ध में फिलिस्तीनियों के साथ अपनी एकजुटता के रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×