टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक समय पोंछा लगाने का काम, अब करोड़ों का मकान... रिंकू सिंह की प्रेरणादायक कहानी

पोंछा लगाने से करोड़ों के मकान तक: रिंकू सिंह की कहानी

11:11 AM Nov 15, 2024 IST | Ravi Mishra

पोंछा लगाने से करोड़ों के मकान तक: रिंकू सिंह की कहानी

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट के जाने माने नाम है। IPL में रिंकू KKR की टीम से खेलते है। 31 अक्टूबर को हुए IPL रिटेंशन में रिंकू को KKR ने 13 करोड़ रुपये दे कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। रिंकू 2018 से KKR के साथ जुड़े है। 2018 में उन्हें 80 लाख रुपये में KKR ने खरीदा था। साल 2022 में उन्हें फिर से KKR ने 55 लाख रुपये में खरीदा। रिंकू ने IPL 2023 में यश दयाल को 5 छक्के लगाकर विश्व क्रिकेट में दस्तक दी। रिंकू को IPL 2025 से पहले हुए रिटेंशन में 24 गुना ज्यादा हाइक मिली। लेकिन रिंकू के लिए हमेशा से सबकुछ इतना आसान नहीं रहा।

Advertisement

रिंकू के पिता घर-घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करते थे। रिंकू का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता था। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से रिंकू ने झाडू-पोछा लगाने का भी काम किया है। पिता खानचन्द्र सिंह कभी नहीं चाहते थे की बेटा रिंकू क्रिकेट खेले। लेकिन रिंकू खुद को क्रिकेट पर समर्पित कर चुके थे। रिंकू का सपना था कि वो अपने परिवार के लिए एक नया घर खरीदे। सालों की कठिन मेहनत के बाद रिंकू ने एक नया घर खरीदा है। रिंकू के इस घर की कीमत 3.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिंकू के इस घर में सारे मॉडर्न फीचर है।

रिंकू ने अपने इस घर का नाम वीणा पैलेस रखा है। यह नाम रिंकू ने अपनी मां वीणा सिंह के नाम पर रखा है। रिंकू का घर 500 गज में बना है। यह घर उन्होंने अलीगढ़ में ही खरीदा है। रिंकू सिंह का आलीशान बंग्ला 3 मंजिल का है। इस बंग्ले में शानदार मॉड्यूलर किचन, स्विमिंग पूल, डाइनिंग हॉल और ऑफिस भी है। पूरे घर में रिंकू के करियर के यादगार लम्हों की तस्वीरें भी लगी है।

Advertisement
Next Article