For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में एक बार फिर हुई हैवानियत की हदें पार, नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न, जानिए पूरा मामला?

05:27 PM Oct 09, 2023 IST | NAMITA DIXIT
दिल्ली में एक बार फिर हुई हैवानियत की हदें पार  नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न  जानिए पूरा मामला

राजधानी दिल्ली में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। बता दें यौन उत्पीड़न का आरोप 55 साल के एक शख्स पर लगा है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, लड़की शाम को सैर पर थी, तभी आरोपी ने, जो संभवत: नशे में था, उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ।पुलिस के अनुसार रविवार को केएम पुर पुलिस स्टेशन में नाबालिग के उत्पीड़न के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष को कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मौजूदगी में पीड़िता ने पुलिस स्टाफ को शिकायत दी
आपको बता दें साउथ एक्सटेंशन-1 में घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने पूछताछ की। नाबालिग लड़की और कॉल करने वाला उसी इलाके के रहने वाले थे, जबकि आरोपी साउथ एक्सटेंशन में ए ब्लॉक का निवासी सुंदर लाल था। पीड़िता ने सुंदर लाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ था और उसके माता-पिता की मौजूदगी में पीड़िता ने पुलिस स्टाफ को शिकायत दी।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामलों में पालन की जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरुला की पीठ को दिल्ली सरकार की तरफ से पेश अधिवक्ता ने सूचित किया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और दिल्ली महिला आयोग जैसे अन्य हितधारकों के साथ परामर्श की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×