Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एक बार टूट जाए भरोसा तो वापस जीतना होता है मुश्किल, कुछ ऐसे होते है मार्च में जन्मे लोग

इंसान का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

09:11 AM Mar 02, 2022 IST | Desk Team

इंसान का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इंसान का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना यानी मार्च शुरू हो चुका है। इस महीने पैदा हुए लोगों में भी कई खास तरह की क्वालिटी होती हैं। आइए जानते हैं मार्च में जन्मे लोगों के बारें में दिलचस्प बातें जो उनकी खासियत बयां करती है। 
Advertisement

1.मार्च में पैदा हुए लोग काफी सजग होते हैं। ये लोग दिमाग के इतने तेज होते हैं कि इन्हें धोखे में रखना हर किसी के बस की बात नहीं है। षडयंत्र के जाल को तोड़ने में भी ये काफी माहिर होते हैं। 
2 . एक बार इनका भरोसा टूट जाए तो उसे वापस जीतना बड़ा मुश्किल होता है। मार्च महीने में जन्मे लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं।देखने में सुंदर हों या न हों लेकिन लोगों के बीच काफी पंसद किया जाता है।
3.ऐसा कहा जाता है कि मार्च में पैदा होने वाले वालों का दिमाग सोते हुए भी काफी एक्टिव रहता है। इन्हें पुरानी बातें भी लंबे समय तक याद रहती है। ये उस वक्त तक किसी सवाल में उलझे रहते हैं जब तक उसके जवाब से संतुष्ट न हो जाएं। ये हर काम को बेहतर और अनुठे तरह से करना पसंद करते हैं।
4. मार्च में जन्मे लोग किसी भी इंसान का दिल जीतने में भी बड़े माहिर होते हैंष ये लोग अजनबियों से कम बात करना पसंद करते हैं, लेकिन जरा यूनीक होने की वजह से लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं।
5. ये दिखने में जितने भी साधरण हों लेकिन इनके विचार काफी गहरे और असरदार होते हैं।
मार्च में पैदा होने वाले लोगों का  प्रकृति और जीव-जंतुओं से काफी लगाव होता है। बुरे वक्त में भी हालातों को बदलने की कला कोई मार्च में जन्मे लोगों से से सीखे। ये लोग हालातों से लड़कर परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में एक्सपर्ट होते हैं।
बात करे प्यार की तो मार्च में जन्मे लोग रिश्ते निभाने में भी बड़े एक्सपर्ट होते हैं। मार्च महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ बहुत रोमांटिक होती है ।इनके दिल में पार्टनर के लिए बेइंतेहा मोहब्बत होती है और ये उन्हें कभी धोखे में नहीं रखते। खराब परिस्थिति में भी ये पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।


आपको सलाह दी जाती है कि आप नशे को खुद से दूर रखें क्योंकि नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है और बहुत से लोगों की  जिम्मेदारी आप पर है।
अवगुण—गुस्सा ऐसा कि आ जाए तो शांत करना महुत ही मुश्किल हो जाता है। इसके साथइनका आत्मविश्वास कमाल का होता है, जिसके कारण ये कई बार जिद्दी, अहंकारी, सत्ता चलाने वाले भी हो सकते हैं। समाज और दुनिया को झुकाने की जगह अगर ये अपनी ऊर्जा सही जगह खर्च करें तो बहुत कमाल कर सकते हैं। इन्हें नियंत्रित करना नामुमकिन होता है, साथ ही ये ऐसे लोगों को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं, जो इनको रोकने या समझाने की कोशिश करते हैं।
Advertisement
Next Article