Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी और आम नागरिक घायल

जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकवादी गतिविधियां होती रहती हैं। कश्मीर की धरती पर अब तक लाखों मांताओं ने अपने सपूत खोये हैं। आतंकवादी हमले तो अब आम बात हो गई है।

08:39 PM Aug 05, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकवादी गतिविधियां होती रहती हैं। कश्मीर की धरती पर अब तक लाखों मांताओं ने अपने सपूत खोये हैं। आतंकवादी हमले तो अब आम बात हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में आए दिन आतंकवादी गतिविधियां होती रहती हैं। कश्मीर की धरती पर अब तक लाखों मांताओं ने अपने सपूत खोये हैं। आतंकवादी हमले तो अब आम बात हो गई है। अभी हाल ही में आतंकवादी हमले में एक गैर कश्मीरी यानी बिहार के मजदूर की मौत हुई थी। घटना को दो दिन भी नहीं हुए, कि कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गए। 
Advertisement
पुलिस ने दी जानकारी 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया। इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आम नागरिक कैसे घायल हुआ। 
Advertisement
Next Article