Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सड़क हादसे में एक कांवडि़ए की मौत

NULL

09:49 PM Jul 21, 2017 IST | Desk Team

NULL

हिसार : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे एक कांवड़एि की हरियाणा के फतेहाबाद जिले में कुला के निकट आज एक वाहन के टक्कर मार देने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त रतिया के शक्ति नगर निवासी रिंकू (22) के रूप में की गई है।

आज सुबह जब बह कांवड़ लेकर टोहाना से रतिया आ रहा था तो कुला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे रतिया के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषति कर दिया। रिंकू 15 जुलाई को कांवड़ लाने के लिये हरिद्वार रवाना हुआ था।

उसके पिता ने बताया कि रिंकू आज जब कांवड़ ला रहा था तो पूरा परिवार शिवालय के पास उसके स्वागत के लिए खड़ा था। पूरे परिवार को एक साथ जलाभिषेक करना था। लेकिन रास्ते में अनहोनी हो गई। रिंकू दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस उपाधीक्षक गुरदयाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article