W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब के फिरोजपुर में धान की पराली में आग लगने से एक किसान की मौत, तीन युवक झुलसे

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों से धान की पराली में आग न लगाने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ किसान ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

08:13 AM Nov 01, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों से धान की पराली में आग न लगाने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ किसान ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

पंजाब के फिरोजपुर में धान की पराली में आग लगने से एक किसान की मौत  तीन युवक झुलसे

Punjab: पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों से धान की पराली में आग न लगाने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ किसान ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिरोजपुर जिले के जयमलवाला गांव में धान की पराली में लगाई गई आग से एक किसान की मौत हो गई। इसके अलावा तीन युवक झुलस गए और उन्हें उपचार के लिए मल्लांवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

3 लोग बुरी तरह झुलसे

Advertisement

कमाला बोधला गांव के दोनों भाई गुरप्रीत सिंह और जश्नप्रीत सिंह तथा वस्ती बागेवाला निवासी अनमोल प्रीत सिंह अपने घर से दिवाली का सामान खरीदने के लिए कस्बा मल्लांवाला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसान अशोक कुमार मोगा और मेशा ने अपनी जमीन में धान की पराली को आग लगा दी थी। जब ये युवक सड़क से गुजरने लगे तो धुएं और आग की लपटों के सामने बेबस होकर गिर पड़े और आग की लपटों में घिर गए। तीनों युवकों के पैर और हाथ बुरी तरह झुलस गए और मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई।

Advertisement

पराली जलाने की संख्या में बढ़ोत्तरी

घायल युवकों को मल्लांवाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक तीनों की हालत स्थिर है। पंजाब के पटियाला, फिरोजपुर और मानसा जैसे अन्य जिलों में पिछले कुछ दिनों में खेतों में आग लगाने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य के सभी जिलों में से संगरूर में पराली जलाने के 89 मामले सामने आए, जो गुरुवार को सबसे ज्यादा है। संगरूर के बाद फिरोजपुर में 65 मामले सामने आए, जबकि मनसा में 40 मामले सामने आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×