बाईक सवारों की गोलीबारी से एक घायल
NULL
10:14 AM Jun 08, 2017 IST | Desk Team
जयपुर : ये मामला राजस्थान के कोटा जिले के किशोरपुरा थाना क्षेत्र का है जहां बीती रात बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से एक युवक घायल हो गया।
युवकों की गोलीबारी से घायल हुये युवक साजिद को MBS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उप अधीक्षक बने सिंह मीणा ने कहा कि साजिद हुसैन अपने दोस्त के साथ कार से चंबल गार्डन की ओर जा रहा था तभी डाल्फिन तिराह के पास बाई पर आये मोनू बिल्ला एवं कुछ अन्य लोगों ने कार पर फायर किया जो कांच को तोडती हुयी साजिद के आंख पर लगी, उसके झुक जाने से वह बच गया।
उन्होंने कहा कि फायर करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Advertisement
Advertisement